मच्छरों से बचने का रामबाण घरेलू नुस्खा


मच्छरों से बचने का घरेलू उपाय:-


मानसून तथा गर्मी के मौसम में मच्छरों को ख़तरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मच्छरों से निजात पाने के लिए लोग महंगे महंगे स्प्रे का यूज करते हैं। ये सभी स्प्रे केमिकल वाले होते हैं। इस बारे में हमें यह विचार भी करना चाहिए की कैमिकल स्प्रे करने से भले ही मच्छर भाग जाएं लेकिन वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अतः आज हम आपको कुछ ऐसी नेचरल चीजों के बारे में यहां बता रहें हैं। जिनको यूज करने से आपके घर से मच्छर तुरंत भाग जायेंगे। आइये आपको विस्तार से बताते हैं इन चीजों के बारे में:-

1. कपूर:-

कपूर का यूज वैसे तो पूजा पाठ में किया जाता है लेकिन आपको हम बता दें की यदि आप अपने घर में कपूर को जलाते हैं तो आपके घर के मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। इस उपाय को करने के लिए आप कपूर की एक टिक्की को अपने रूम में जला दें। इसके बाद आपको कुछ और करने की आवश्यकता नहीं रह जाती है।

2. लहसुन:-


लहसुन की बदबू से भी मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके उपाय को करने के लिए आप लहसुन को पीस कर पानी में उबाल लें। इसके बाद आप इस पानी का छिड़काव अपने कमरे में कर दें। ऐसा करने से कमरे के सभी मच्छर दूर भाग जायेंगे। आप इस पानी का छिड़काव अपने शरीर के ऊपर भी कर सकते हैं।

3. संतरा तथा कोयला:-


यदि आप संतरे के छिलकों को कोयले में जलाते हैं तो धुंआ उठता है। आपको इस धुएं को ही अपने घर में फैलाना होता है। इस धुएं से आपके घर के सभी मच्छर दूर भाग जाते हैं।

4. तुलसी का पौधा:-


तुलसी का पौधा भी मच्छरों को आपके घर से दूर रखने का अच्छा कार्य करता है। असल में तुलसी की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। आप तुलसी का पौधा अपने कमरे की खिड़की के पास में रख दें। ऐसा करने से आपके रूम में मच्छर नहीं आ पाते। इसके अलावा आप नींबू या गेंदे का पौधा भी यूज कर सकते हैं।

5. पीपरमिंट का पौधा:-


पीपरमिंट के ऑयल को अपनी बॉडी पर लगाने से मच्छर आपके निकट नही आ पाते। पीपरमिंट ऑयल तथा पानी को मिलाकर आप उसका छिड़काव यदि अपने घर में करेंगे तो आपके घर से मच्छर तथा उसका लार्वा 24 घंटो के भीतर खत्म हो जाते हैं। इसकी खुशबू भी बहुत असरदायक होती है। अतः आप इस पौधें को अपने घर में लगाकर इसका लाभ ले सकते हैं।



आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट करके अपनी राय दे और इस तरह की जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट हेल्थ टिप्स को फॉलो और लाइक जरुर करे।


Tagshealth tips,fitness tips,best health tips,desi health tips

मच्छरों से बचने का रामबाण घरेलू नुस्खा मच्छरों से बचने का रामबाण घरेलू नुस्खा Reviewed by Ujju on October 12, 2018 Rating: 5

No comments:

Click here

Powered by Blogger.