दांतों के बीमारियों से छुटकारा पाने का रामबाण देसी नुस्खा।

हेल्दी दांतो के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे।



दांतो में पायरिया एक गंभीर समस्या होती है जो दांतों के आसपास की मांसपेशियों को संक्रमित करके उन्हें हानि पहुँचाती है। यह बीमारी स्वास्थ्य से जुड़े अनेक कारणों से होती है, और सिर्फ दांतों से जुड़ी समस्याओं तक सीमित नहीं होतीं।

यह बीमारी दांतों और मसूड़ों पर मौजूद जीवाणुओं के कारण होती है। दांतों की साफ सफाई में कमी होने से जो बीमारी सबसे जल्दी होती है वो है पायरिया।

पायरिया से छुटकारा पाने के लिए देसी नुस्खा:-


1. चुटकी भर सादा नमक और चुटकी भर हल्दी में 4-5 बुंद सरसों का तेल मिलाकर उंगली से अपने दांतों पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। लार आये तो थुकते रहें। इसके अलावा, रात में 1 से 3 ग्राम त्रिफला का सेवन करें।

2. नीम के पत्ते साफ कर के छाया में सुखा लें। अच्छी तरह सुख जाए तब एक बर्तन में रखकर जला दें और बर्तन को तुरंत ढंक दें। पत्ते जलकर इसकी राख होगी तब इसे पीसकर कपड़े से छान लें। जितनी राख हो, उतनी मात्रा में सेंधा नमक पीसकर शीशी में भर लें। इस चूर्ण से तीन-चार बार मंजन कर कुल्ला कर ले, यह नुस्खा अत्यंत गुणकारी है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट करके अपनी राय दे और इस तरह की जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट हेल्थ टिप्स को फॉलो और लाइक जरुर करे।

दांतों के बीमारियों से छुटकारा पाने का रामबाण देसी नुस्खा। दांतों के बीमारियों से छुटकारा पाने का रामबाण देसी नुस्खा। Reviewed by Ujju on October 03, 2018 Rating: 5

Click here

Powered by Blogger.